देश की खबरें | नीता अंबानी, प्रियंका गांधी सहित 200 महिलाएं ‘टाइटैनिक इंडियन ब्यूटीज 2020’ में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्तरराष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था जनपरिषद ने रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, सफाईकर्मी बबली राठौर एवं वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता की रनर-अप मान्या सिंह सहित 200 महिलाओं को ‘टाइटैनिक इंडियन ब्यूटीज 2020’ में शामिल किया गया है।

भोपाल, 28 फरवरी अन्तरराष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था जनपरिषद ने रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, सफाईकर्मी बबली राठौर एवं वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता की रनर-अप मान्या सिंह सहित 200 महिलाओं को ‘टाइटैनिक इंडियन ब्यूटीज 2020’ में शामिल किया गया है।

जनपरिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव ने यह जानकारी रविवार को दी है।

उन्होंने कहा कि ‘टाइटैनिक इंडियन ब्यूटीज 2020’ के लिए कुल 200 नामों की घोषणा शुक्रवार को भोपाल में जन परिषद के एक सार्वजनिक समारोह में संस्था के अध्यक्ष एन के त्रिपाठी और उपाध्यक्ष महान भारत सागर ने की।

श्रीवास्तव ने बताया कि जनपरिषद ने देश भर से 200 ऐसी महिलाओं का चयन किया जो सुंदर होने के साथ-साथ अपनी दक्षता, प्रतिभा और सामाजिक समर्पण के कारण समाज में अपना विशिष्ठ स्थान बनाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शी बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि इस सूची में संस्था ने सिनेमा, पत्रकारिता, फैशन, व्यवसाय, चिकित्सा, खेल, राजनीति एवं समाजसेवा सहित हर क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाशाली महिलाओं का चयन किया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि नीता अंबानी एवं प्रियंका गांधी वाद्रा के अलावा, इसमें फिल्म निर्मात्री एकता कपूर, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत एवं प्रियंका चोपड़ा और एंकर श्वेता सिंह शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सूची में नर्स अदिति प्रज्ञा(कोलकाता), सफाईकर्मी बबली राठौर (ओम्कारेश्वर, मध्यप्रदेश) और ऑटो चालक की सुपुत्री एवं वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता की रनर-अप का हाल ही में खिताब हासिल करने वाली मान्या सिंह (उत्तरप्रदेश) शामिल हैं।

श्रीवास्तव ने बताया कि इनके अलावा, इस सूची में भोपाल की जानी मानी जूडो खिलाड़ी कमला रावत एवं पर्वतारोही भावना डेहरिया को भी जगह मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\