देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना के 200 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 10,000 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 200 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 10,049 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 10 जून मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 200 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 10,049 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 427 हो गयी है।
यह भी पढ़े | दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के 1,501 नए मामले सामने आए.
यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में दो और भोपाल, सागर, बड़वानी, रीवा एवं शाजापुर में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
यह भी पढ़े | कर्नाटक: शिमोगा जिले के कई इलाकों में आज भारी बारिश हुई : 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 161 मौत इंदौर में हुई है। उज्जैन में 64, भोपाल में 66, बुरहानपुर में 19, खंडवा में 17, खरगोन में 13, सागर में 13, जबलपुर में 11, देवास एवं मंदसौर में नौ—नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 51 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 से संक्रमित पाये गये हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,034 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

