दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 200 मामले दर्ज, 3,500 से ज्यादा हिरासत में

पुलिस द्वारा साझा आंकड़ों के मुताबिक ये मामले भादंसं की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत शाम पांच बजे तक के दर्ज मामले हैं ।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों के उल्लंघन पर शनिवार को दिल्ली में पुलिस ने 200 मामले दर्ज किए और 3,515 लोगों को हिरासत में लिया ।

पुलिस द्वारा साझा आंकड़ों के मुताबिक ये मामले भादंसं की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत शाम पांच बजे तक के दर्ज मामले हैं ।

अधिकारियों ने बताया कि उल्लंघन के चलते 3,515 लोगों को हिरासत में लिया गया और 400 गाड़ियां जब्त की गयीं।

पुलिस ने बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ 100 मामले दर्ज किए हैं ।

पुलिस ने बताया कि आवाजाही के लिए कुल 634 पास जारी किए गए हैं ।

अधिकारियों ने बताया कि 24 मार्च के बाद से दिल्ली पुलिस ने कानून की धारा 65 के तहत आदेशों के उल्लंघन पर 73,936 लोगों को हिरासत में लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट