एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में 20 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रविवार शाम झगड़े के बाद 20 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में 20 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या

नयी दिल्ली, दो जुलाई मध्य दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रविवार शाम झगड़े के बाद 20 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक नाम के युवक के रूप में हुई है और वह संगम कॉलोनी का रहने वाला था।

उसने कहा कि युवक की हत्या किस वजह से की गई, इसका पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही चल पाएगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की हत्या शाम को करीब चार बजे हुई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दो-तीन लोगों का अभिषेक के साथ झगड़ा हुआ, जिसके बाद उस पर चाकू से हमला किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, घायल अभिषेक को कुछ लोग मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराध एवं फॉरेंसिक टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2023 12:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).