एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के झालावाड़ में 20 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झालावाड़ जिले के सरोला कस्बे में 20 वर्षीय छात्र ने अपने घर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के झालावाड़ में 20 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा (राजस्थान), 16 अक्टूबर राजस्थान के झालावाड़ जिले के सरोला कस्बे में 20 वर्षीय छात्र ने अपने घर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि घटना बृहस्पतिवार शाम की है। मृतक की पहचान स्नातकोत्तर के छात्र मनीष वैष्णव के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | Mumbai Local Train Update: महाराष्ट्र सरकार ने दी महिलाओं को लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति, कल से सीमित घंटों के दौरान कर सकेंगी यात्रा.

पुलिस ने कहा कि कथित आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एसएचओ रघुवीर सिंह ने कहा कि पीड़ित के परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए, जहां रात को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ हॉकी अकादमी रायपुर और राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर को मिली ‘खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस‘ के रूप में मान्यता.

सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार सुबह शव को परिवार को सौंप दिया गया।

उन्होंने कहा कि अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).