एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पहले दिन गिरे 20 विकेट, वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान पर नौ रन की बढ़त हासिल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोती ने 55 रन बनाए और उनके पहले टेस्ट अर्धशतक की बदौलत मेहमान टीम आठ विकेट पर 54 रन के खराब स्कोर से उबरकर 163 रन पर सिमट गई।

खेल की खबरें | पहले दिन गिरे 20 विकेट, वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान पर नौ रन की बढ़त हासिल की

मोती ने 55 रन बनाए और उनके पहले टेस्ट अर्धशतक की बदौलत मेहमान टीम आठ विकेट पर 54 रन के खराब स्कोर से उबरकर 163 रन पर सिमट गई।

बाएं हाथ के स्पिनर मोती ने मुल्तान की एक ओर स्पिनरों के मुफीद पिच पर 49 रन देकर तीन विकेट चटकाए और घरेलू टीम को 154 रन पर समेटने में मदद की।

मोती के हरफनमौला प्रदर्शन से पाकिस्तान नोमान अली की हैट्रिक और 41 रन देकर छह विकेट की शानदार गेंदबाजी फीकी पड़ गई।

स्पिन पिच बनाने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज अपने ही जाल में फंस गए। वारिकन ने 43 रन देकर चार विकेट झटके, उन्होंने 11वें नंबर पर उतरकर नाबाद 36 रन की पारी भी खेली थी।

मोहम्मद रिजवान (49) और सऊद शकील (32) ने पांचवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को उबारा। पर टीम 154 रन ही बना सकी।

पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम स्पिन के खिलाफ तीन दिन के भीतर 137 और 123 रन पर आउट हो गई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).