देश की खबरें | सूरत में दो स्कूलों व एक कॉलेज में कोरोना वायरस से 20 छात्र संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सूरत शहर में दो प्राथमिक स्कूलों और एक कॉलेज में 20 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके बाद शिक्षण संस्थानों को दो हफ्तों के लिए बंद कर दिया गया है।

सूरत, 14 मार्च गुजरात के सूरत शहर में दो प्राथमिक स्कूलों और एक कॉलेज में 20 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके बाद शिक्षण संस्थानों को दो हफ्तों के लिए बंद कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सूरत में शैक्षिक संस्थान इस साल फरवरी में ही खुले हैं और अब तक शहर में 118 छात्र और शिक्षक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पिछले साल मार्च में स्कूलों समेत सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था।

सूरत नगर निगम (एसएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि सीडी बर्फीवाला कॉलेज में 10 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद निगम ने कॉलेज को 14 दिन के लिए बंद करने का निर्णय किया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, एक प्राथमिक विद्यालय के छह छात्र और अन्य स्कूल के चार छात्र शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद दोनों स्कूलों को 14 दिन तक बंद रखने को कहा गया है।

उपायुक्त (स्वास्थ्य) डॉ आशीष नाइक ने कहा कि शहर में अब तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 118 छात्र व शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू