प्रवासी श्रमिकों को ले जारी रही 20 विशेष ट्रेन अटकी मप्र में
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर की ओर जाने वाली प्रवासी श्रमिकों की ये विशेष ट्रेन महाराष्ट्र और गुजरात से चलने के बाद मध्य प्रदेश पहुंची हैं।
भोपाल, 22 मई महाराष्ट्र और गुजरात से प्रवासी श्रमिकों को लेकर जा रही लगभग 20 विशेष रेलगाड़ियां कुछ तकनीकी समस्याओं और आगे जाने के लिए सिग्नल नहीं मिलने के कारण शुक्रवार की सुबह से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर और खंडवा जिले में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रुकी हुई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर की ओर जाने वाली प्रवासी श्रमिकों की ये विशेष ट्रेन महाराष्ट्र और गुजरात से चलने के बाद मध्य प्रदेश पहुंची हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को इन अटकी हुई ट्रेनों के यात्रियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करें।
खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को बिहार और उत्तर प्रदेश ले जाने वाली छह ट्रेनें कुछ तकनीकी खराबी के कारण खंडवा में और कुछ को ट्रेनों को बुरहानपुर में रोक दिया गया है।
उन्होंने बताया, ‘‘सिग्नल नहीं मिलने के कारण कई विशेष ट्रेनों को रोक दिया गया है। प्रशासन यात्रियों को पानी और भोजन देने की व्यवस्था कर रहा है।’’
बुरहानपुर के कलेक्टर प्रवीण सिंह अध्याच ने कहा कि सिग्नल नहीं मिलने के कारण जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर प्रवासी मजदूरों को ले जा रही कम से कम 12 ट्रेनों को रोक दिया गया है।
उन्होंने बताया कि भुसावल रेलवे मंडल के अधिकारियों से बातचीत के बाद 21 अन्य श्रमिक विशेष ट्रेनों के मार्गो को नागपुर की तरफ मोड़ दिया गया है।
अध्याच ने कहा कि प्रशासन द्वारा यात्रियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस बीच, भोपाल रेल मंडल के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि महाराष्ट्र और गुजरात से आने वाली श्रमिक विशेष ट्रेनों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा रेलवे को इन विशेष ट्रेनों में यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों पर भोजन और पानी के व्यवस्था करने में समय लगता है तथा इसके लिए विशेष ट्रेनों को स्टेशनों के एक नम्बर प्लेटफार्म पर ही ठहराना होता है। इससे इन ट्रेनों को आगे बढ़ने में देर होती है और इसलिए इन विशेष ट्रेनों को अगले स्टेशनों से मंजूरी मिलने में देरी हो रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

