एजेंसी न्यूज

भारतीय नौसेना के 20 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

भारतीय नौसेना के 20 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित
भारतीय नौसेना (Photo Credits: Indian Navy)

नयी दिल्ली: मुंबई में भारतीय नौसेना के कम से कम 20 कर्मी कोरोना वायरस (Covid-19) से संक्रमित पाए गए हैं.

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

ये नौसैन्य कर्मी पश्चिमी नौसैन्य कमान की साजोसामान और सहयोग शाखा आईएनएस आंग्रे का हिस्सा थे.

सूत्रों ने बताया कि सभी का मुंबई के एक नौसैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है.

भारतीय नौसेना से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं मिली है.

शुरुआत में एक नौसैन्य अधिकारी इस बीमारी से संक्रमित पाया गया था और बाद में अधिकारियों ने उसके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच का आदेश दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).