एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | प्याज पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क हटाने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी : कृषि मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि एक अप्रैल से प्याज के निर्यात पर 20 प्रतिशत सीमा शुल्क हटाने के सरकार के फैसले से किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

जरुरी जानकारी | प्याज पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क हटाने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी : कृषि मंत्री

नयी दिल्ली, 24 मार्च कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि एक अप्रैल से प्याज के निर्यात पर 20 प्रतिशत सीमा शुल्क हटाने के सरकार के फैसले से किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

चौहान ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘प्याज के निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, ताकि हमारे किसानों ने कड़ी मेहनत से जो प्याज उगाया है, वह वैश्विक बाजारों तक पहुंच सके और उन्हें बेहतर कीमत मिल सके।''

कृषि मंत्री ने कहा कि पहले निर्यात शुल्क 40 प्रतिशत तय किया गया था, लेकिन जब प्याज की कीमतें गिरने लगीं और किसानों को कम प्रतिफल मिलने लगा, तो इसे घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘अब सरकार ने फैसला किया है कि 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क भी पूरी तरह से हटा दिया जाना चाहिए।’’

वित्त मंत्रालय ने पिछले सप्ताह जारी अधिसूचना में कहा था कि निर्यात शुल्क एक अप्रैल से पूरी तरह हटा दिया जाएगा।

चौहान ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार किसान हितैषी है और कृषकों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है।

निर्यात शुल्क हटाने का मकसद प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसानों को बचाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).