एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | गाजा में सहायता वितरण केंद्र पर 20 लोगों की मौत : इजराइल समर्थित संगठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे पहले अस्पताल के अधिकारियों ने बताया था कि इजराइली हमलों में 11 बच्चों समेत 41 लोगों की मौत हुई है।

विदेश की खबरें | गाजा में सहायता वितरण केंद्र पर 20 लोगों की मौत : इजराइल समर्थित संगठन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इससे पहले अस्पताल के अधिकारियों ने बताया था कि इजराइली हमलों में 11 बच्चों समेत 41 लोगों की मौत हुई है।

‘गाजा ह्यूमैनिटेरियन फंड’ ने कहा कि दक्षिण गाजा के खान यूनिस शहर में स्थित वितरण केंद्र पर 19 लोगों की मौत भगदड़ में कुचलने से हुई जबकि एक व्यक्ति की हिंसा के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

संगठन ने हमास पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी वजह से हिंसा हुई। हालांकि संगठन ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय और गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मई से अब तक सहायता प्राप्त करने की प्रतीक्षा करते समय, जीएचएफ वितरण केन्द्रों या दूसरी जगहों पर लगभग 850 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

इजराइली हमलों में उत्तरी गाजा में 11 बच्चों समेत 22 लोग मारे गए जबकि खान यूनिस शहर में 19 लोगों की मौत हुई है।

इज़राइली सेना ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटे में गाजा में 120 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें हमास की सुरंग और हथियार भंडारण केंद्र भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).