विदेश की खबरें | पाकिस्तान में बाजार में हुए बम धमाके में 20 लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के कबाइली जिले में बृहस्पतिवार को एक व्यस्त बाजार में हुए बम धमाके में कम से कम 20 लोग घायल हो गए।
पेशावर, 23 जुलाई उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के कबाइली जिले में बृहस्पतिवार को एक व्यस्त बाजार में हुए बम धमाके में कम से कम 20 लोग घायल हो गए।
धमाका पाड़ाचिनार शहर के तुरी बाजार में एक ठेले में लगाए गए विस्फोटक के फटने से हुआ। इस दौरान लोग किराने का सामान और सब्जियां खरीदने में व्यस्त थे।
यह भी पढ़े | 'ब्लैक लाइव्स मैटर' प्रदर्शन से बढ़े कोरोना मामले : डोनाल्ड ट्रम्प.
पुलिस ने कहा कि धमाके में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।
पाड़ाचिनार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में है।
यह भी पढ़े | अमेरिका के लिए उड़ान शुरू करेगी स्पाइसजेट, अनुसूचित एयरलाइन का मिला दर्जा.
धमाके के कुछ ही देर बाद सुरक्षा बल और बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है, लेकिन इस इलाके में सुन्नी और शियाओं के बीच झड़पें होती रही हैं।
स्थानीय निवासियों ने सभी प्रकार के यातायात को रोक कर मुख्य राजमार्ग बंद कर दिया और पाड़ाचिनार प्रेस क्लब के सामने प्रदर्शन किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

