देश की खबरें | आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप में 20 लोग गिरफ्तार

हावेरी (कर्नाटक), 12 अक्टूबर जिले के रात्तीहाल्ली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमले के संबंध में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना के समय आरएसएस के कार्यकर्ता 14 अक्टूबर को मार्चपास्ट के लिए जगह का मुआयना कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, फिलहाल शहर में आरएसएस की शाखा चल रही है।

आरएसएस के तीन कार्यकर्ता मंगलवार को कार से जा रहे थे, उसी दौरान सड़क के बीच खड़े कुछ युवकों से उनकी झड़प हो गई। युवकों ने उनका पीछा किया और उनपर पथराव किया।

आरएसएस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)