एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में सोमवार को कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आने के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,763 हो गई।

देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए

पोर्ट ब्लेयर, चार जनवरी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में सोमवार को कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आने के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,763 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 20 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। संक्रमित पाए गए 20 लोगों में से 10 ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य 10 मरीज, संक्रमितों के सम्पर्क आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक संक्रमण से 129 लोगों की मौत हुई है, जबकि 7,593 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

स्थानीय प्रशासन संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने, जांच और बेहतर उपचार के लिए लगातार कदम उठा रहा है। अधिकारी ने कहा कि यहां आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 संबंधी जांच करानी होगी।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 5,94,997 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 2,93,992 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

देश में तीन जनवरी से 15 साल से 18 साल के किशोरों के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के पहले दिन 1,293 किशोरों को टीके लगाए गए।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 41 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और ये सभी लोग दक्षिण अंडमान में उपचाराधीन हैं। अभी तक प्रशासन ने 6.68 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण की दर फिलहाल 1.16 प्रतिशत है।

द्वीपसमूह के कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा ने प्रशासन से स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों को स्कूलों में बच्चों के टीकाकरण की व्यवस्था करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है, ताकि टीकाकरण केन्द्रों पर भीड़ को कम किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).