एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 20 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में मंगलवार पूर्वाह्न नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नये मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,345 हो गई।

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 20 नये मामले

पुडुचेरी, 21 दिसंबर पुडुचेरी में मंगलवार पूर्वाह्न नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नये मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,345 हो गई।

पुडुचेरी में 2,700 नमूनों की जांच के बाद 20 नए मामले सामने आए, जिनमें से पुडुचेरी में आठ और कराईकल एवं माहे में छह-छह मामले पाए आए। यानम में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 132 उपचाराधीन मामले हैं, जिनमें से 33 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और शेष 99 लोग घर में पृथक-वास में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,880 है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 20,27,877 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 17,18,160 नमूनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

निदेशक ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 और लोगों के ठीक होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,27,335 हो गई है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 13,52,006 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई हैं, जिनमें से 8,17,755 लोगों को पहली खुराक और 5,34,251 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

इस बीच, उपराज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन ने यहां भारती स्ट्रीट में जाकर दुकानदारों, आम लोगों और फुटपाथ पर बिक्री करने वाले लोगों से आग्रह किया कि यदि उन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है, तो वह जल्द टीके लगवाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है और यह वैश्विक महामारी की मार को रोकने के लिए सबसे प्रभावशाली है।’’

उन्होंने कहा कि जब कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमीक्रोन पैर पसार है, तो ऐसे में टीकाकरण और भी आवश्यक हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).