एजेंसी न्यूज

असम में कोविड-19 के 20 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 230 हुई

उन्होंने ट्वीट किया कि जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वे सभी गुवाहाटी, तेजपुर, जोरहाट और सिलचर के पृथक-वास केन्द्रों में रह रहे हैं।

असम में कोविड-19 के 20 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 230 हुई
जियो

गुवाहाटी, 22 मई असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आये हैं जिसके साथ ही प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 230 हो गई।

उन्होंने ट्वीट किया कि जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वे सभी गुवाहाटी, तेजपुर, जोरहाट और सिलचर के पृथक-वास केन्द्रों में रह रहे हैं।

सरमा ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 230 हो गई है जिनमे से 169 लोगों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से अभी तक चार लोगों की मौत हुई है जबकि 54 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों में से तीन राज्य से बाहर चले गए हैं।

सरमा ने ट्वीट किया कि कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 230 हो गई है, इनमें से 169 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है।

सरमा ने लिखा, ‘‘ तेजपुर पृथक-वास केन्द्र के छह लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वे सभी सोनीतपुर जिले के रहने वाले हैं।’’

उन्होंने कहा कि सिलचर पृथक-वास केन्द्र के दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। उनमें से एक कछार का और दूसरा हैलाकांडी जिला का निवासी है।

सरमा ने बताया कि इनके अलावा शिवसागर जिले के दो लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। वे लोग जोरहाट के पृथक-वास केन्द्र में रह रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).