एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 20 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,984 हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 114 हो गई।

देश की खबरें | अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 20 नए मामले
Corona

पोर्ट ब्लेयर, 31 मई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,984 हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 114 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नए मामलों में से दो लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि 23 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,683 हो गई।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी 187 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

सूचना, प्रचार एवं पर्यटन सचिव सुनील कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करें। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अनुशासन बनाकर रखें और कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 3,85,988 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। यहां नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.81 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 1,25,285 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक और 17,363 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).