एजेंसी न्यूज

पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Terrorist Photo Credits: Twitter

सुकमा,9 दिसंबर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है.

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले ज्यादातर नक्सली मिलिशिया सदस्य हैं तथा जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सक्रिय थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है.

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ जिले में कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).