विदेश की खबरें | डच तट के पास जलते जहाज से बचाए गए 20 भारतीय घर लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नीदरलैंड के पास एक मालवाहक पोत में भीषण आग लगने के बाद बचाए गए भारतीय चालक दल के 20 घायल सदस्य सुरक्षित घर लौट आए हैं। वहीं, घटना में मारे गए एक नाविक के पार्थिव शरीर को वापस लाया जा रहा है। भारतीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, चार अगस्त नीदरलैंड के पास एक मालवाहक पोत में भीषण आग लगने के बाद बचाए गए भारतीय चालक दल के 20 घायल सदस्य सुरक्षित घर लौट आए हैं। वहीं, घटना में मारे गए एक नाविक के पार्थिव शरीर को वापस लाया जा रहा है। भारतीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मालवाहक पोत में करीब 3,800 कारें लदी थीं।

पोत फ्रेमेंटल हाईवे पनामा में पंजीकृत था। पोत जर्मनी से मिस्र जा रहा था और 25 जुलाई को उसमें आग लगने से चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे। चालक दल के सभी सदस्य भारतीय थे।

हेग में भारतीय दूतावास ने मंच एक्स पर कहा, "जहाज फ्रेमेंटल हाईवे से बचाए गए 20 भारतीय पिछले सप्ताह सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गए। इस कठिन समय में समर्थन और सहायता के लिए डच अधिकारियों के साथ-साथ हमारे नाविकों को उनके धैर्य और साहस के लिए धन्यवाद।"

पहले, मंच एक्स का नाम ट्विटर था।

दूतावास ने कहा कि इस घटना में मारे गए एक सदस्य के पार्थिव शरीर को वापस भेजा जा रहा है।

डच तटरक्षक बल ने जोर दिया कि जहाज पर आग लगने का कारण अज्ञात है। लेकिन एक बचावकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें कहा गया कि एक इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी से आग शुरू हुई। बीबीसी के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि एक इलेक्ट्रिक वाहन में विस्फोट भी हुआ।

जहाज पर लदी कुल 3,783 कारों में से 498 इलेक्ट्रिक गाड़ियां थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\