एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान की जेल से रिहा किए गए 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को वाघा सीमा भेजा जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की लांडी जेल से हाल में रिहा किए गए 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को वाघा सीमा ले जाया जाएगा, जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान की जेल से रिहा किए गए 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को वाघा सीमा भेजा जाएगा

कराची, 13 नवंबर पाकिस्तान की लांडी जेल से हाल में रिहा किए गए 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को वाघा सीमा ले जाया जाएगा, जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गुजरात के रहने वाले ये 20 मछुआरे उन 350 भारतीय मछुआरों में से हैं जिनकी सजा की अवधि पूरी हो चुकी है। इन सभी मछुआरों को अलग-अलग जत्थों में छोड़ा जाएगा।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन 20 मछुआरों को रविवार सुबह वाघा-अटारी सीमा ले जाया जाएगा।

गैर लाभकारी सामाजिक कल्याण संगठन ईधी ट्रस्ट फाउंडेशन ने इन मछुआरों को सुरक्षित तरीके से वाघा सीमा तक ले जाने के लिए बंदोबस्त किए हैं। इन मछुआरों को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल ने पाकिस्तान के जल क्षेत्र में कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किया था।

भारत और पाकिस्तान की जेलों में बंद दोनों देशों के गरीब मछुआरों को छुड़वाने के लिए काम करने वाले संगठनों का कहना है कि पाकिस्तान की जेलों में करीब 600 भारतीय मछुआरे बंद हैं।

जेल प्राधिकरण ने कहा कि अन्य 350 भारतीय मछुआरों को जत्थों में छोड़ा जाएगा। इससे पहले दोनों देशों के विदेश कार्यालय के जरिए उनकी नागरिकता की पुष्टि की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2021 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).