विदेश की खबरें | नाइजर के स्कूल में आग लगने से 20 बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकार ने सोमवार देर शाम बताया कि एएफएन नाम के प्राथमिक विद्यालय में तीन क्लासरूम आग की चपेट में आए जिससे तीन से आठ साल की उम्र के बच्चों की जान चली गई। क्लासरूम फूस के बने हुए थे।

सरकार ने सोमवार देर शाम बताया कि एएफएन नाम के प्राथमिक विद्यालय में तीन क्लासरूम आग की चपेट में आए जिससे तीन से आठ साल की उम्र के बच्चों की जान चली गई। क्लासरूम फूस के बने हुए थे।

राष्ट्रीय शिक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और यह भी देखा जाएगा कि आग कहां से शुरू हुई।

पश्चिम अफ्रीका के नाइजर में छात्रों से भरे स्कूलों में अस्थायी क्लासरूम बनाए जाते हैं।

इस साल अप्रैल में नाइजर की राजधानी नियामी के बाहरी इलाके में स्थित एक प्राथमिक स्कूल में आग लगने से 20 बच्चों की मौत हो गई थी।

शिक्षकों ‍एवं माता-पिता ने कहा है कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि अस्थायी क्लासरूम कितने खतरनाक हैं।

नाइजर में यूनिसेफ के प्रतिनिधि स्टेफना सावी ने एक बयान में कहा, “ हमारी संवेदनाएं प्रभावित बच्चों और परिवारों के साथ हैं। हम पीड़ितों के परिवारों और उनके समुदायों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।”

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\