देश की खबरें | बिहार के 20 बाल मजदूरों को हैदराबाद के पास से बचाया गया, पांच लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार से ताल्लुक रखने वाले 20 बाल मजदूरों को हैदराबाद के पास स्थित चूड़ी इकाइयों से मुक्त कराया गया है जहां उन्हें बंधुआ मजदूर के रूप में रखा गया था। इस संबंध में पांच लोगों को बच्चों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, पांच अक्टूबर बिहार से ताल्लुक रखने वाले 20 बाल मजदूरों को हैदराबाद के पास स्थित चूड़ी इकाइयों से मुक्त कराया गया है जहां उन्हें बंधुआ मजदूर के रूप में रखा गया था। इस संबंध में पांच लोगों को बच्चों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1813 नए केस, 47 की मौत: 5 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसने बताया कि मुक्त कराए गए बच्चों को पुनर्वास के लिए एक केंद्र भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि एक सूचना के आधार पर पुलिस और अन्य सरकारी विभागों के अधिाकरियों ने उपनगरीय इलाके बालापुर में तीन ठिकानों पर छापेमारी की और बच्चों को बचा लिया।

यह भी पढ़े | GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- राज्यों को आज रात मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये.

अधिकारियों ने कहा कि बाल मजदूरों को उनके माता-पिता की कमजोर आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर और उन्हें छोटी-मोटी रकम देकर लाया गया था। इन बच्चों से सुबह छह बजे से लेकर रात 11 बजे तक काम कराया जाता था।

रचाकोंडा पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बच्चे इकाइयों के भीतर कैद थे जहां उन्हें खराब गुणवत्ता का खाना दिया जाता था और उन्हें छोटे से कमरों में रखा जाता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\