विदेश की खबरें | ईरान में ढाई करोड़ लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूहानी ने इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण का अनुमान व्यक्त करते हुए ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक नये अध्ययन का हवाला दिया। उन्होंने लोगों से महामारी को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया।

रूहानी ने इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण का अनुमान व्यक्त करते हुए ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक नये अध्ययन का हवाला दिया। उन्होंने लोगों से महामारी को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में करीब तीन से साढ़े तीन करोड़ लोग कोविड-19 से ग्रस्त हो सकते हैं।

यह भी पढ़े | संदिग्ध लाइसेंसों के चलते 15 और पाकिस्तानी पायलट निलंबित, संघीय कैबिनेट ने 28 पायलटों के लाइसेंस रद्द करने की दी मंजूरी.

रूहानी ने रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि यह भी पूर्वानुमान है कि अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी जल्द दोगुनी हो जाएगी जैसा कि हमने पिछले 150 दिन में देखा है।

ईरान पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप से सबसे बुरी तरह प्रभावित है जहां अब तक कोविड-19 के 2,70,000 मामले सामने आये हैं और कम से कम 13,979 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,918 नए मामले आए सामने, अब तक 5 हजार 522 संक्रमितों की हुई मौत.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इसमें पिछले 24 घंटे में सामने आये संक्रमण के 2,166 और मौत के 188 नये मामले शामिल हैं।

रूहानी के हालिया बयान दर्शाते हैं कि देश के आधिकारिक आंकड़े सवालों के घेरे में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\