एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1957 नए मामले, 35 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,957 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,24,166 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1957 नए मामले, 35 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 28 सितंबर मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,957 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,24,166 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 35 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,242 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Syeda Anwara Taimur Passes Away: असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन, PMO इंडिया, कांग्रेस ने जताया शोक.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में छह, भोपाल में पांच, होशंगाबाद में चार, ग्वालियर एवं जबलपुर तीन-तीन, सागर, छिंदवाड़ा एवं सीधी में दो-दो और उज्जैन, नरसिंहपुर, धार, रतलाम, रीवा, राजगढ़, दतिया एवं श्योपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 551 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 384, उज्जैन में 93, सागर में 98, जबलपुर में 144 एवं ग्वालियर में 123 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Singer SP Balasubrahmanyam Dies: गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन, ‘शैव’ सम्प्रदाय से रखते थे संबंध.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 468 नये मरीज इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 260, ग्वालियर में 98, जबलपुर में 190 एवं होशंगाबाद में 67 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,24,166 संक्रमितों में से अब तक 99,944 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 21,980 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 2,373 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2020 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).