देश की खबरें | फरीदाबाद कोविड-19 के 195 नये मरीज सामने आए, एक और संक्रमित की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फरीदाबाद में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस एक और संक्रमित की मौत होने के साथ जिले में इस महामारी में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 213 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फरीदाबाद (हरियाणा), 26 सितम्बर फरीदाबाद में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस एक और संक्रमित की मौत होने के साथ जिले में इस महामारी में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 213 हो गई है।

वहीं, इस अवधि में कोविड-19 के 195 नये मरीज सामने आने के साथ जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,121 तक पहुंच गई है। राहत की बात है कि शनिवार को 294 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दी गई।

यह भी पढ़े | PM Modi’s Speech at UNGA: संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोले पीएम मोदी- मैं आप सभी के सामने भारत के 130 करोड़ लोगों की भावनाएं साझा करने आया हूं.

उप सिविल सर्जन डॉ. रामभगत के अनुसार शनिवार को कोरोना वायरय के संक्रमण की वजह से सेक्टर-86 के रहने वाले 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 19,121 है जिनमें से 17,492 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अविनाश पांडे का बड़ा बयान, कहा- बिहार में RJD के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो सभी 243 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव.

डॉ.रामभगत ने बताया कि जिले में 376 मरीजों अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 1,040 संक्रमित घर में ही एकांतवास में रहकर इलाज करा रहे हैं। इस प्रकार जिले में कुल 1,416 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को 43 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि नौ मरीजों को गंभीर हालत होने की वजह से वेंटीलेटर पर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 90.1 प्रतिशत है, जबकि संक्रमितों की संख्या दो गुनी होने की अवधि 85.3 दिन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें