एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1932 नये मामले सामने आये, सात की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1932 नये मामले सामने आये जबकि राज्य में संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1932 नये मामले सामने आये, सात की मौत

मुंबई, तीन अगस्त महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1932 नये मामले सामने आये जबकि राज्य में संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में संक्रमण के नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,52,103 हो गयी, जबकि सात लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,48,117 पर पहुंच गयी ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में मंगलवार को संक्रमण के 1886 मामले सामने आये थे जबकि पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुयी थी ।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में 434 नये मामले सामने आये हैं ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 12,321 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 2,187 लोग संक्रमण से ठीक हुये हैं जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 78,91,665 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2022 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).