श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 श्रमिकों को विमान से वापस लाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 श्रमिकों को राज्य सरकार की पहल पर शुक्रवार को विमान से वापस लाया गया।
रांची, 7 मई : श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 श्रमिकों को राज्य सरकार की पहल पर शुक्रवार को विमान से वापस लाया गया. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के दिशा-निर्देश पर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में काम करने गए श्रमिकों की राज्य में सकुशल वापसी संभव हुई.
उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार नहीं हुआ, जब देश और विदेशों में फंसे कामगारों की राज्य में सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गयी है. उन्होंने बताया कि श्रीलंका में फंसे गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद जिले के 19 श्रमिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रीलंका से घर वापसी की गुहार लगाई थी. यह भी पढ़ें : 30 करोड़ रुपये की चोरी का मास्टरमाइंड विकास लगारपुरिया दुबई में गिरफ्तार
प्रवक्ता ने बताया कि श्रमिकों ने दो अप्रैल को सोशल मीडिया पर भारत सरकार व झारखंड सरकार को संदेश भेजा था, जिसपर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर तथा श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग से मदद का अनुरोध किया था. उन्होंने बताया कि श्रमिक 6 मई 2022 की तड़के तीन बजे की उड़ान से भारत रवाना हुए और दोपहर 2 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुँचे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 01:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

