देश की खबरें | पंजाब में एक जून से कोरोना वायरस संक्रमण से 19 मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में एक जून से कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 19 मरीज की मौत हुई जबकि अमृतसर, लुधियाना और जालंधर राज्य के सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं। उपलब्ध आंकड़ों से यह सामने आया है।

जियो

चंडीगढ़, 13 जून पंजाब में एक जून से कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 19 मरीज की मौत हुई जबकि अमृतसर, लुधियाना और जालंधर राज्य के सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं। उपलब्ध आंकड़ों से यह सामने आया है।

आंकड़ों के मुताबिक, 19 मौत के मामलों में से नौ मरीज की मौत अमृतसर में हुई जबकि बाकी मामले लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, पटियाला, तरन तारन और संगरुर में सामने आए।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में 1134 नए मरीज पाए गए, 113 की मौत: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई, वे पहले ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से ग्रसित थे।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में शनिवार सुबह तक कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 63 थी।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग जारी, पीएम मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति की समीक्षा की.

वहीं, शनिवार सुबह तक राज्य के कुल 2,986 संक्रमण के मामलों में से करीब 40 फीसदी मामले अमृतसर, जालंधर और लुधियाना से थे।

आंकड़ों के मुताबिक, अमृतसर में सबसे अधिक 592 संक्रमण के मामले थे जबकि 319 मामलों के साथ जालंधर दूसरे स्थान पर है।

लुधियाना में एक जून को 197 मामले थे जोकि 12 जून तक बढ़कर 307 तक पहुंच गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\