देश की खबरें | तीन दिन में 19 उड़ानों में बम की धमकी मिली; बुधवार को सात उड़ानें प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले तीन दिन में 19 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है और धमकी के कारण रियाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को मस्कट की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई/नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर पिछले तीन दिन में 19 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है और धमकी के कारण रियाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को मस्कट की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चौबीस घंटे से भी कम समय में नौ उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और तीन दिन में कम से कम 19 उड़ानों के लिए ये धमकी मिली। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सभी धमकियां झूठी निकलीं।

बुधवार को इंडिगो की चार उड़ानें, स्पाइसजेट की दो उड़ानें और अकासा एयर की एक उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मंगलवार देर रात विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक-एक उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

इंडिगो को तीन उड़ानों में बम की धमकी मिली, जिसमें रियाद-मुंबई की एक उड़ान भी शामिल है, जिसे मस्कट (ओमान) की ओर मोड़ दिया गया। रियाद सऊदी अरब का एक शहर है।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि विमान को अलग-थलग कर दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है।

मुंबई से सिंगापुर जाने वाली एक अन्य उड़ान को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिला और उड़ान को सिंगापुर में उतारा गया। साथ ही, चेन्नई से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को भी सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिला। एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि लखनऊ में उतरने के बाद विमान को एक अलग जगह पर खड़ा किया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया।

मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को बम की धमकी के बाद अहमदाबाद भेज दिया गया। बम की धमकी के बाद बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर की उड़ान बुधवार दोपहर दिल्ली लौट आई।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘16 अक्टूबर को दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली और 174 यात्रियों, 3 शिशुओं और 7 चालक दल के सदस्यों को लेकर जाने वाली अकासा एयर की एक उड़ान को सुरक्षा अलर्ट मिला।’’

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन के ‘एक्स’ हैंडल को दो उड़ानों-एक लेह-दिल्ली और दूसरी दरभंगा-मुंबई के बारे में बम की धमकी का संदेश मिला। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों विमानों में सवार यात्री सुरक्षित उतर गए। संबंधित अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद विमानों को आगे की उड़ानों के लिए रवाना कर दिया गया।’’

दिल्ली से हांगकांग जाने वाली विस्तारा की एक उड़ान को 15 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि विमान बुधवार की सुबह सुरक्षित रूप से हांगकांग में उतरा, जहां विमान को परिचालन फिर से शुरू करने की मंजूरी देने से पहले सभी अनिवार्य सुरक्षा जांच की गई।

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात कोच्चि से दुबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान में बम होने की धमकी मिली और बाद में उड़ान को दुबई में सुरक्षित उतार लिया गया। घटना पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई।

विभिन्न विमानन कंपनियों को भेजे गए अनेक फर्जी धमकी भरे संदेशों का मुद्दा बुधवार को संसदीय समिति के समक्ष उठा।

नागर विमानन सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम ने जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय झा की अध्यक्षता वाली परिवहन, पर्यटन और संस्कृति से संबंधित स्थायी समिति की बैठक में कहा कि जांचकर्ताओं ने कुछ जानकारी एकत्र की है और कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसे फर्जी संदेशों के कुछ अन्य मामलों पर भी काम कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, वुअलनाम ने जांच जारी होने के कारण मामले की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए अधिक विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।

मंगलवार को नौ विमानों में बम होने की धमकी मिली और उनमें से एक, दिल्ली से शिकागो जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को कनाडा के एक हवाई अड्डे पर भेज दिया गया। इकालुइट हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों को कनाडा वायुसेना के विमान से शिकागो ले जाया गया।

मंगलवार को मदुरै से सिंगापुर जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सिंगापुर सशस्त्र बलों ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को आबादी वाले इलाकों से दूर ले जाने के लिए दो लड़ाकू विमानों को भेजा था, ताकि विमान को सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा जा सके। सोमवार को तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\