एजेंसी न्यूज

19 अप्रैल : भारत का पहला उपग्रह अथाह अंतरिक्ष के सफर पर निकला

19 अप्रैल : भारत का पहला उपग्रह अथाह अंतरिक्ष के सफर पर निकला
जमात

देश दुनिया के इतिहास में 19 अप्रैल की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1451: बहलोल लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया.

1770: कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने

1775: अमेरिकी क्रांति की शुरुआत।

1882 : कलकत्ता में पहले प्रसूति अस्पताल की शुरूआत।

1910: हेली पुच्छल तारे को पहली बार सामान्य रूप से देखा गया।

1919 : अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली बार छलांग लगाई।

1936: फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।

1950: श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।

1971 : भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला जीती।

1972: बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।

1975: भारत अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ. यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था।

2011 - क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद इस्तीफा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).