देश की खबरें | तेंलगाना में कोविड- 19 के 1,896 नए मामले सामने आए, अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण से बच्चे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेंलगाना में कोविड- 19 के 1,896 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,06,644 हो गई। वहीं 12 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,201 हो गई। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद/ईटानगर, आठ अक्टूबर तेंलगाना में कोविड- 19 के 1,896 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,06,644 हो गई। वहीं 12 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,201 हो गई। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश के राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. एल. जम्पा ने बताया कि राज्य में 260 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 11,267 हो गए। जबकि एक बच्चे की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 21 हो गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय का फिर टूटा ‘सियासी सपना’, निराश नहीं होने की अपील.

तेलंगाना के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कुल 2,06,644 मामलों में से 1,79,075 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और फिलहाल 26,368 मरीजों को कोरोना वायरस का इलाज जारी है।

बुलेटिन में सात अक्टूबर रात आठ बजे तक के आंकड़ों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Phone Tapping Case: सचिन पायलट के मीडिया सलाहकार लोकेंद्र सिंह और पत्रकार शरत कुमार पर FIR, फोन टैपिंग की अफवाह उड़ाने का आरोप.

इसके अनुसार सामने आए 1,896 नए मामलों में से ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे ज्यादा 294 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 211, मेडचल मल्काजगिरि में 154, नलगोंडा में 126, सिद्दिपेट में 100 नए मामले सामने आए।

उसने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 86.65 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत है।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश के राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. एल. जम्पा ने बताया कि राज्य में 260 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 11,267 हो गए। वहीं, चार वर्षीय एक बच्चे की बुधवार रात संक्रमण से मौत के बाद यहां मृतक संख्या बढ़कर 21 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में ‘इंडिया रिजर्व बटालियन’ के दो जवान और सीमा सड़क संगठन के सात कर्मी भी शामिल है।

जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी 2,850 मरीजों का इलाज जारी है और 8,396 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\