एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,885 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1885 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,82,174 हो गई।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,885 नए मामले

भोपाल, 25 मार्च मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1885 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,82,174 हो गई।

राज्य में पिछले 24 घंटे में वायरस से नौ और लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोविड-19 से 3,928 लोगों की मौत हुई है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने बताया कि इंदौर में कोविड-19 के 584 नये मामले, भोपाल

में 398 और जबलपुर में 109 नये मामले सामने आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,82,174 संक्रमितों में से अब तक 2,67,242 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 11,004 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 919 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).