एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में अब तक कोविड रोधी टीकों की 188.62 करोड़ खुराकें दी गईं : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में अब तक कोविड रोधी टीकों की 188.62 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं और बृहस्पतिवार को देश भर में 20 लाख से अधिक टीके दिए गए।

देश की खबरें | भारत में अब तक कोविड रोधी टीकों की 188.62 करोड़ खुराकें दी गईं : सरकार

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारत में अब तक कोविड रोधी टीकों की 188.62 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं और बृहस्पतिवार को देश भर में 20 लाख से अधिक टीके दिए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि देर रात को अंतिम रिपोर्ट आने तक दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की संभावना है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में अब तक 6,14,589 एहतियाती खुराकें दी जा चुकी हैं जिनमें से 49,331 खुराकें बृहस्पतिवार को शाम सात बजे तक दी गईं।

भारत ने निजी टीकाकरण केंद्रों से, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को 10 अप्रैल को टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया था। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग, जिन्हें टीकों की दूसरी खुराक लिए नौ महीने पूरे हो चुके हैं, वे एहतियाती खुराक लेने के पात्र हैं।

महामारी के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था।

कोविड टीकाकरण का अगला चरण पिछले साल एक मार्च को 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ था। देश ने पिछले साल एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया।

पिछले साल एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड टीकाकरण की अनुमति देकर टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। टीकाकरण का अगला चरण इस साल तीन जनवरी से 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए शुरू हुआ।

भारत ने इस साल 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया। देश ने 16 मार्च से 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).