देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1877 नए मामले, 39 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,877 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी की चपेट में अबतक आए लोगों की कुल संख्या 1,26,043 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 29 सितंबर मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,877 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी की चपेट में अबतक आए लोगों की कुल संख्या 1,26,043 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 39 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 2,281 हो गयी है।
यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1731 नए केस, 49 की मौत: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में सात, भोपाल में चार, ग्वालियर में छह, जबलपुर, छिंदवाड़ा में तीन-तीन, बैतूल, होशंगाबाद, खंडवा में दो-दो, खरगोन, उज्जैन, सागर, धार, सतना, राजगढ़, रायसेन, बालाघाट, सिंगरौली, एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 558 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 388, उज्जैन में 94, सागर में 99, जबलपुर में 147 एवं ग्वालियर में 129 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 449 नए मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 148, ग्वालियर में 75, जबलपुर में 201 एवं होशंगाबाद में 50 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,26,043 संक्रमितों में से अब तक 1,02,445 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 21,317 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को 2,433 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

