देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1864 नए मामले, 20 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1864 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 77,323 तक पहुंच गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, आठ सितंबर मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1864 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 77,323 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 20 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मृतकों की संख्या 1,609 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में कोरोना टेस्ट के लिए अब डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की नहीं होगी जरूरत.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में छह, भोपाल एवं जबलपुर में तीन-तीन, रीवा में दो और ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रतलाम, देवास एवं सतना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 427 मौत इंदौर में हुई हैं जबकि भोपाल में 310, उज्जैन में 81, सागर में 64, जबलपुर में 100, ग्वालियर में 72, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 25, रतलाम 25 एवं खरगोन में 30 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Fire in SSG Hospital: गुजरात के एसएसजी अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 295 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 205, ग्वालियर में 167, जबलपुर में 182, धार में 49 एवं शिवपुरी में 48 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 77,323 संक्रमितों में से अब तक 58,509 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 17,205 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 1600 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 6,189 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर