देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 182 नये मामले, संक्रमण से तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 182 नये मामले आए और शहर में संक्रमण की दर 1.37 फीसदी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से और तीन लोगों की मौत हुई है।
नयी दिल्ली, आठ सितंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 182 नये मामले आए और शहर में संक्रमण की दर 1.37 फीसदी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से और तीन लोगों की मौत हुई है।
बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन 13,309 नमूनों के जांच किए गए थे जिनमें 182 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
उसके अनुसार, नये मामले और संक्रमण से हुई मौतों के बाद दिल्ली में अभी तक कुल 20,01,309 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से मरने वालों की संख्या 26,487 हो गई है।
दिल्ली में बुधवार को कोविड के 177 नये मामले आए थे, संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई और संक्रमण की दर 1.36 फीसदी दर्ज की गई थी।
सरकार ने सोमवार और मंगलवार को कोविड बुलेटिन जारी नहीं किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

