एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 182 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 182 नए मरीज सामने आए और एक संक्रमित की मौत हो गई।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 182 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, तीन जनवरी जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 182 नए मरीज सामने आए और एक संक्रमित की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,21,653 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 1866 हो गई है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में 79 कश्मीर से और 103 जम्मू संभाग से सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 75 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद श्रीनगर जिले में 31 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2,975 रह गई है। प्रदेश में अब तक 1,16,792 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटे में जम्मू क्षेत्र में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).