एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,177 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,177 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,03,23,965 हो गई है, जिनमें से 99,27,310 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

देश की खबरें | भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,177 नए मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन जनवरी देश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,177 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,03,23,965 हो गई है, जिनमें से 99,27,310 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

देश में संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 96.15 प्रतिशत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 217 और लोगों की मौत होने के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 1,49,435 हो गई है। देश में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 2,47,220 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.39 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में दो जनवरी तक 17,48,99,783 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 9,58,125 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

देश में संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 217 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 51, पश्चिम बंगाल में 28, केरल में 21, पंजाब में 15, दिल्ली में 14, छत्तीसगढ़ में 11, उत्तर प्रदेश में आठ और उत्तराखंड में सात लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अब तक कुल 1,49,435 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 49,631, तमिलनाडु में 12,146, कर्नाटक में 12,099, दिल्ली में 10,571, पश्चिम बंगाल में 9,766, उत्तर प्रदेश में 8,387, आंध्र प्रदेश में 7,111, पंजाब में 5,364 और गुजरात में 4,314 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल मौतों में से 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).