एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 18 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रियासी और राजौरी जिलों में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 18 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 18 लोग घायल

जम्मू, 20 जुलाई जम्मू-कश्मीर के रियासी और राजौरी जिलों में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 18 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रियासी में कटरा-रियासी मार्ग पर एक मिनी बस की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर खोरीनार में एक मालवाहक वाहन के सड़क से नीचे खाई में गिर जाने से चार लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि वाहन के चालक समेत घायलों को सेना के जवानों ने बचाया और इसके बाद उन्हें नजदीकी राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ले जाकर तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).