एजेंसी न्यूज

Israel-Gaza War: गाजा पर इजराइली हमले में तीन बच्चों समेत 18 लोगों की मौत

इजराइल द्वारा मानवीय क्षेत्र घोषित किए गए मुवासी नाम के इलाके में लगाए गए एक तंबू पर बृहस्पतिवार तड़के हमला किया गया. इस इलाके में लगाए गए तंबुओं में हजारों विस्थापित लोग ठंड और बरसात से बचने के लिये रह रहे हैं. दूसरा हमला मध्य गाज़ा पट्टी पर किया गया जहां कम से कम आठ फलस्तीनियों की मौत हो गई.

Israel-Gaza War: गाजा पर इजराइली हमले में तीन बच्चों समेत 18 लोगों की मौत
gaza

इजराइल द्वारा मानवीय क्षेत्र घोषित किए गए मुवासी नाम के इलाके में लगाए गए एक तंबू पर बृहस्पतिवार तड़के हमला किया गया. इस इलाके में लगाए गए तंबुओं में हजारों विस्थापित लोग ठंड और बरसात से बचने के लिये रह रहे हैं. दूसरा हमला मध्य गाज़ा पट्टी पर किया गया जहां कम से कम आठ फलस्तीनियों की मौत हो गई.

अल अक्सा शोहदा अस्पताल के मुताबिक, मृतकों में स्थानीय समिति के सदस्य शामिल हैं जो सहायता काफिलों की मदद करते थे. अमेरिकी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटिड प्रेस’ (एपी) के एक संवाददाता ने अस्पताल में हताहतों की संख्या की पुष्टि की. हमलों पर इजराइली सेना से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी. इजराइली सेना की तरफ से इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गयी है. यह भी पढ़ें : दिमाग घुमाने वाले, खून चूसने वाले: विचित्र होने के बावजूद परजीवी पृथ्वी पर जीवन के लिए महत्वपूर्ण

यह युद्ध तब शुरू हुआ जब हमास के चरमपंथियों ने सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इज़राइल पर हमला कर दिया जिसमें 1200 लोगों की मौत हो गई थी तथा उसने करीब 250 लोगों को अगवा कर लिया था. करीब 100 लोगों को हमास ने अब भी बंधक बनाया हुआ है. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजराइल के हवाई और जमीनी हमले में 45 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं. मंत्रालय का कहना है कि मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं. अधिकारियों ने हालांकि यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने आम नागरिक थे और कितने लड़ाके.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2025 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).