एजेंसी न्यूज

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 18 नये मामले सामने आये

अधिकारियों ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में 18 नये मामले सामने आये हैं। इससे केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमित मामले बढ़कर 793 हो गए हैं।’’

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 18 नये मामले सामने आये
जमात

श्रीनगर, सात मई जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 18 नये मामने सामने आये। इनमें से नौ मामले यहां स्थित तीन तृतीयक देखभाल अस्पतालों से हैं जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य समुदाय में चिंता की लकीरें उभर आयीं।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में 18 नये मामले सामने आये हैं। इससे केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमित मामले बढ़कर 793 हो गए हैं।’’

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू में अब कुल 68 मामले और कश्मीर घाटी में कुल मामले 725 हैं।

बृहस्पतिवार को कश्मीर में सामने आये नये मामलों में से नौ घाटी के तीन तृतीयक देखभाल अस्पतालों से संबंधित हैं। इससे जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के प्रयासों को एक बड़ा झटका लगा है।

श्रीनगर के राजकीय मेडिकल कालेज में कोविड-19 के लिए नोडल अधिकारी डा. सलीम खान ने पीटीआई को बताया, ‘‘चेस्ट डिजीज हास्पिटल में जांच किये गए 719 नमूनों में से नौ में संक्रमण की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने कहा कि ये सभी नौ मामले श्रीनगर के तीन तृतीयक देखभाल अस्पतालों से संबंधित हैं।

खान ने कहा, ‘‘नौ में से छह नमूने अस्थि एवं जोड़ अस्पताल में भर्ती मरीजों से लिए गए थे, जबकि दो एसएमएचएस से हैं। इनमें से एक उस व्यक्ति का था जिसकी कल देर रात मौत हो गई थी।’’

उन्होंने कहा कि अन्य मामला यहां सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में काम करने वाले एक डॉक्टर का है।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).