एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए, तीन जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए, तीन जवान घायल

कांकेर, 16 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के मध्य हापाटोला गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कम से कम आठ नक्सलियों को मार गिराया है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के मध्य हापाटोला गांव के जंगल में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

दल मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे हापाटोला गांव के जंगल में था तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बड़ी संख्या में बीएसएफ को तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 18 नक्सलियों के शव, एके सीरीज की सात राइफलें और तीन लाइट मशीन गन बरामद किये हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में बीएसएफ के एक जवान के पैर में गोली लगी है तथा वह खतरे से बाहर है।

राज्य के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं और घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।

फिलहाल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस घटना के साथ ही इस वर्ष अब तक कांकेर सहित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ में 68 नक्सलियों को मार गिराया है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).