कनाडा में गोलीबारी में 18 लोगों की मौत
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू ने बताया कि बंदूकधारी ने कम से कम 18 लोगों को मौत के घाट उतारा है।
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में बंदूकधारी 51 वर्षीय गैब्रियल वोर्टमैन भी शामिल है। पुलिस यह नहीं बता सकी कि इस घटना को अंजाम देने के पीछे उसकी मंशा क्या थी।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू ने बताया कि बंदूकधारी ने कम से कम 18 लोगों को मौत के घाट उतारा है।
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा "यह कैसे हो सकता है? हम कभी नहीं जान सकते कि क्यों? लेकिन हम जानेंगे। "
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की हरकत हमारे और बेहतर दिन के बीच एक दीवार नहीं बन सकती है।
ट्रूडू ने मीडिया से हमलावर का नाम और फोटो नहीं दिखाने को कहा।
अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में पुलिस का एक अधिकारी भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पोर्टापिक के छोटे एवं ग्रामीण कस्बे के एक घर के अंदर और बाहर कई शव बरामद किए गए।
अन्य स्थानों पर भी शव मिले। अधिकारी मान रहे हैं कि हमलवार ने पहले अपने लक्ष्यों को निशाना बनाया लेकिन बाद में वह अंधाधुंध गोलीबारी करने लगा।
रात में, पुलिस ने कस्बे के निवासियों को घर बंद रखने और भूमिगत तल में रहने की सलाह देनी शुरू कर दी थी। इलाके के कई घरों को आग के हवाले भी कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि हमलानार ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और उसकी कार रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) की क्रूजर जैसी लग रही थी।
पुलिस ने पहले घोषणा की थी कि उन्होंने एनफील्ड इलाके के गैस स्टेशन से वोर्टमैन को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसे बाद में कहा कि वह मारा गया।
नोवा स्कोस्टिया के प्रमुख स्टीफन मैक्नील ने कहा, “यह हमारे प्रांत के इतिहास में हिंसा का सबसे नृशंस कृत्य है।”
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

