देश की खबरें | फीफा की 2022 के लिये अंतरराष्ट्रीय सूची में 18 भारतीय रेफरी का चयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को घोषणा की कि 2022 के लिए फीफा रेफरी अंतरराष्ट्रीय सूची में 18 भारतीय रेफरी चुने गये हैं।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को घोषणा की कि 2022 के लिए फीफा रेफरी अंतरराष्ट्रीय सूची में 18 भारतीय रेफरी चुने गये हैं।

एआईएफएफ ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि इस सूची में वे अधिकारी शामिल हैं जो रेफरी और सहायक रेफरी बनने की योग्यता रखते हैं।

इसके अनुसार सूची में शामिल सदस्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में रेफरी का काम करने के लिये पात्र है तथा जिस वर्ष के लिये उन्हें सूचीबद्ध किया गया है, उस वर्ष वे अपनी पोशाक पर फीफा बैज लगाने के भी हकदार हैं।

फीफा सदस्य देशों द्वारा भेजे गये नामांकनों के आधार पर वार्षिक सूची तैयार की गयी और अधिकारियों को फिटनेस परीक्षण में सफल होना होता है।

भारत से चयन किये गये 18 रेफरी की सूची में से चार महिलाएं (दो रेफरी और दो सहायक रेफरी) और 14 पुरुष (छह रेफरी और आठ सहायक रेफरी) शामिल हैं।

चयनित भारतीय अधिकारियों की सूची इस प्रकार है।

पुरुष रेफरी: तेजस नागवेनकर, श्रीकृष्ण कोयंबटूर रामास्वामी, रोवन अरुमुघन, क्रिस्टल जॉन, प्रांजल बनर्जी, वेंकटेश रामचंद्रन।

पुरुष सहायक रेफरी: सुमंत दत्ता, एंटनी अब्राहम, टोनी जोसेफ लुइस, वैरामुथु परशुरामन, समर पाल, कैनेडी सपम, अरुण शशिधरन पिल्लई, असित कुमार सरकार।

महिला रेफरी: रंजीता देवी टेकचम, कनिका बर्मन।

महिला सहायक रेफरी: उवेना फर्नांडीस, रियोहलंग धर।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\