देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,921 नये मामले, और 159 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,921 नये मामले सामने आये जबकि 159 और मरीजों की मौत दर्ज की गई।
जयपुर, नौ मई राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,921 नये मामले सामने आये जबकि 159 और मरीजों की मौत दर्ज की गई।
राज्य में संक्रमण के 17,921 मामले आने के बाद राज्य में फहलहाल 2,00,189 संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं।
राज्य में इस घातक वायरस से अब तक कुल 5,665 लोगों की जान जा चुकी है।
चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते चौबीस घंटे में 17,921 और संक्रमित मिले हैं। इसमें राजधानी जयपुर में सबसे अधिक 3402, जोधपुर में 2238, अलवर में 1207, उदयपुर में 1202, कोटा में 1147, बीकानेर में 603, सीकर में 602, भीलवाडा में 521 नये रोगी शामिल हैं।
बीते चौबीस घंटे में राज्य में 16,880 र मरीज ठीक हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

