देश की खबरें | सिक्किम में कोविड-19 के 178 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 178 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,955 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
गंगटोक, तीन जुलाई सिक्किम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 178 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,955 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 308 पर स्थिर है। बुलेटिन में कहा गया है कि नये मरीजों में 64 संक्रमित पश्चिम सिक्किम में मिले हैं, इसके बाद पूर्वी सिक्किम में 60 नये मरीज मिले जबकि दक्षिण सिक्किम में संक्रमण के 51 नये मामले सामने आए।
सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,058 हो गयी है जबकि राज्य में अब तक 18,336 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1,66,083 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2021 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

