एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 1,778 नए मामले, 62 और लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,778 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,12,749 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 23,087 रह गई है.

COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 1,778 नए मामले, 62 और लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 23 मार्च : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,778 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,12,749 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 23,087 रह गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 62 और लोगों की मौत के बाद, इस घातक वायरस के संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,16,605 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 23,087 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 826 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है. अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.26 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.36 प्रतिशत दर्ज की गई. देश में अभी तक कुल 78.42 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,77,218 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई.

देश में अभी तक कुल 4,24,73,057 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 181.89 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं. उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 62 मामले सामने आए, जिनमें से 52 मामले केरल के थे. यह भी पढ़ें : COVID-19: देश में बरकरार है ओमिक्रॉन का खतरा, जानें चौथी लहर को लेकर क्या कर रहे हैं एक्सपर्ट

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 5,16,605 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,43,767 लोग, केरल के 67,415 लोग, कर्नाटक के 40,041 लोग, तमिलनाडु के 38,025 लोग, दिल्ली के 26,148 लोग, उत्तर प्रदेश के 23,492 लोग और पश्चिम बंगाल के 21,197 लोग थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).