खेल की खबरें | हेनरी के आक्रामक अर्धशतक से यूपी वारियर्स के नौ विकेट पर 177 रन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चिनेले हेनरी (62) ने टूर्नामेंट के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की और उनकी पारी के दम पर यूपी वारियर्स ने महिला प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नौ विकेट पर 177 रन बनाये ।
बेंगलुरू, 22 फरवरी चिनेले हेनरी (62) ने टूर्नामेंट के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की और उनकी पारी के दम पर यूपी वारियर्स ने महिला प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नौ विकेट पर 177 रन बनाये ।
वेस्टइंडीज की हेनरी ने 23 गेंद में आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से 62 रन बनाये । एक समय पर यूपी के छह विकेट 14 ओवर में 91 रन पर गिर चुके थे ।
वेस्टइंडीज की दाहिने हाथ की बल्लेबाज हेनरी ने अरूंधति रेड्डी को 19वें ओवर में तीन छक्के लगाकर 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया । उन्होंने गुजरात जाइंट्स की सोफिया डंकली के रिकॉर्ड की बराबरी की जिन्होंने 2023 सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ यह कारनामा किया था ।
आठवें नंबर पर उतरी हेनरी की इस पारी के दम पर यूपी ने दमदार स्कोर बनाया जबकि उसके विशेषज्ञ बल्लेबाज कुछ कर पाने में नाकाम रहे थे ।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की ताजा पिच पर दिल्ली के गेंदबाजों ने यूपी के छह विकेट 89 रन पर निकाल दिये थे ।
यूपी के लिये किरण नवगिरे ने 20 गेंद में 17 रन बनाये । इससे पहले मरियाने काप ने वृंदा दिनेश (चार) को सस्ते में आउट किया ।
जेस जोनासेन ने दीप्ति शर्मा (13) और ताहलिया मैकग्रा (24) के विकेट लिये जबकि काप ने 13वें ओवर में ग्रेस हैरिस (दो) को पवेलियन भेजा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

