देश की खबरें | मेघालय में संक्रमण के 176 नए मामले, चार की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में कोरोना वायरस से 176 और लोग संक्रमित पाए गए हैं तथा चार और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।
शिलांग, 30 सितंबर मेघालय में कोरोना वायरस से 176 और लोग संक्रमित पाए गए हैं तथा चार और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके बाद राज्य में कुल मामले 5,641 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 51 पहुंच गई है।
यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमित अब संख्या 1.82 लाख, अब तक 904 मौतें.
स्वास्थ्य सेवा के निदेशक अमन वार ने बताया कि 176 में से 113 मामले पूर्वी खासी जिले से आए हैं।
उन्होंने बताया कि मृतकों में 59 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय व्यक्ति, 68 वर्षीय व्यक्ति और 74 साल की महिला शामिल हैं।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर, केस की जांच CBI या SIT से कराने की मांग.
वार ने बताया कि बुधवार को 37 लोग संक्रमण से ठीक हुए। इसके बाद संक्रमण से उभरने वालों की संख्या 3975 पहुंच गई है।
उन्होंने बताया कि अबतक 1.5 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

