देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1758 नए मामले, 12 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोविड-19 के 1758 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की संख्या 1,97,991 हो गई है।
रायपुर, छह नवंबर छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोविड-19 के 1758 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की संख्या 1,97,991 हो गई है।
राज्य में शुक्रवार को 199 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1393 लोगों ने पृथक-वास का समय पूरा कर लिया। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 12 लोगों की मौत हो गयी।
यह भी पढ़े | केंद्र सरकार ने OROP के तहत 20.6 लाख पूर्व रक्षा कर्मियों को 42,740 करोड़ रुपये वितरित किए.
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के 1758 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 135, दुर्ग से 109, राजनांदगांव से 159, बालोद से 82, बेमेतरा से 75, कबीरधाम से 71, धमतरी से 21, बलौदाबाजार से 38, महासमुंद से 41 मामले आए। गरियाबंद से 42, बिलासपुर से 78, रायगढ़ से 171, कोरबा से 144, जांजगीर—चांपा से 188, मुंगेली से 50, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से तीन, सरगुजा से 30 मामले आए।
इसके अलावा कोरिया से 22, सूरजपुर से 33, बलरामपुर से 17, जशपुर से 27, बस्तर से 25, कोंडागांव से 48, दंतेवाड़ा से 42, सुकमा से 18, कांकेर से 46, नारायणपुर से एक, बीजापुर से 35 मामले आए।
यह भी पढ़े | Unnao cases: दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा के खिलाफ कुलदीप सिंह सेंगर की अपील स्वीकार की.
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,97,991 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 1,72,513 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, 23,066 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में वायरस से संक्रमित 2412 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 42,178 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 618 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2020 12:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

